• September 28, 2026 10:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोर की मौत से परिवार में कोहराम, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jan 23, 2025

राज – 9334160742 

चंडी थाना अंतर्गत बस पड़ाव के पास बुधवार की शाम बाइक की टक्कर से एक किशोर जख्मी हो गया था। जख्मी की मौत इलाज के लिए दौरान हो गई। मृतक तुलसीगढ़ निवासी पिंटू महतो का 14 साल का पुत्र आकाश कुमार था।

परिवार ने बताया कि किशोर सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान तेज गति की बाइक उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे बच्चा जख्मी हो गया। जख्मी को सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद हायर सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। बाइक की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।