• November 20, 2025 5:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आरसीपी ने फूंका चुनावी बिगूल, सभी सीटों पर जीत का दावा…

ByReporter Pranay Raj

Jan 18, 2025

राज – 9334160742 

राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कार्यक्रम शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर किया। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील करते हुए सभी सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया।इससे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुन्नी सिद्दीकी ने दीपनगर के पास काफिले के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

श्री सिंह ने मुख्यमंत्री व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अब थक चुके हैं। जदयू खत्म हो जाएगा और बिहार में आसा की सरकार बनेगी। बिहार के मुखिया की उम्र अधिक हो गयी है। उनमें नेतृत्व क्षमता समाप्त हो गयी है। जनसंघ खत्म हुआ तो भाजपा बनी, जनता दल खत्म हुआ तो जनता दल जार्ज बना, उसके खत्म होने पर समता पार्टी बनी, उसके खत्म होने पर जदयू बना और जदयू खत्म होने पर आसा की सरकार बनेगी।

उनकी पार्टी भले ही नई हो, कार्यकर्ता पुराने, अनुभवी और निपुण हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मंत्र देते हुए कहा कि पार्टी नालंदा में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना सिद्दीकी ने दीपनगर के पास काफिले के साथ उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव उपेन्द्र कुमार विभूति ने चांदी का मुकुट देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के लिए खिचड़ी भोज की व्यवस्था की गयी थी। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष आनंद सिन्हा ने किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रियदर्शी अशोक, डॉ. ललिता, विपिन यादव, कर्नल सनातन, प्रीतम सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, जयंती पटेल, सुधीर कुमार मालाकार, अरशद खान, उपेन्द्र यादव, पंचम श्रीवास्तव, विजय शर्मा, रेणु सिंह, विशन कुमार बिट्टू, रणधीर कुमार यादव, प्रगति आनंद, ईशा वर्मा, चांदनी कुमारी समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।