• February 25, 2026 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइक में टक्कर के बाद कार में तोड़फोड़, कार सवार के साथ मारपीट , एक घंटा तक होता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा

ByReporter Pranay Raj

Jan 9, 2025

राज – 9334160742 

शहर के भैंसासुर टेलिफोन केंद्र के समीप गुरुवार को कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए, उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान लोग हंगामा कर रहे थे।

हंगामा शांत कराने पहुंचे दो वार्ड पार्षदों के साथ भी भीड़ हाथापाई कर दी। बवाल की सूचना पाकर लहेरी और नगर थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में उग्र लोग कुछ बाइक सवारों की पिटाई कर रहे थे। पुलिस दाेनों पक्षों को थाना ले गई। जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार की टक्कर बाइक में हो गई। जिससे बाइक सवार जख्मी हो गए। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोग हंगामा कर रहे थे। उसी दौरान दो वार्ड पार्षद बीच-बचाव को आगे आएं। जिनके साथ भीड़ हाथापाई करने लगी। सूचना पाकर लहेरी और बिहार थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।