• November 20, 2025 5:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – व्यवसायी को चाकू घोंप किया जख्मी, कार्रवाई के बजाय सीमा विवाद में उलझी पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Jan 7, 2025

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना क्षेत्र के डीटीओ कार्यालय के पास एनएच 20 पर मंंगलवार की शाम फ्लोर मिल संचालक को बदमाशों ने पीठ में चाकू घोंपकर, उन्हें जख्मी कर दिया गया। जख्मी लहेरी थाना क्षेत्र के चांदनी मोहल्ला निवासी जय संत बाबा मिनी फ्लोर मिल संचालक शैलेंद्र कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

लहेरी थाना की पुलिस अस्पताल से जख्मी को घटनास्थल पर ले गई। इसके बादलहेरी और दीपनगर थाना की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। दोनों थाना के थानाध्यक्ष एक-दूसरे के इलाके की घटना बता रहे हैं।

जख्मी ने बताया कि शाम में वह घूमने निकले थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से पीठ में चाकू घोंप दिया। एक बदमाश का वह हाथ पकड़ लिए थे। इस कारण वह दूसरा वार नहीं कर सका। किसी तरह हाथ छुड़ाकर बदमाश फैरार हो गया। एक बदमाश उन्हें धमकी दे रहा था। अंदेशा है कि धमकी देने वाले ने घटना को अंजाम दिया।

दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि उनके थाना इलाके में घटना नहीं हुई है। न ही उन्हें शिकायत मिली है। इसी तरह लहेरी के प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि घटना दीपनगर थाना क्षेत्र में हुई है।