• November 20, 2025 5:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मौत के पहले कॉल कर विवाहिता बोली- बचा लो, मार डालेगा…

ByReporter Pranay Raj

Jan 3, 2025

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना अंतर्गत मेघी-नगमा गांव में विवाहिता की मौत हो गई। मायके के परिजन दहेज के लिए जबरन फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को घरेलू विवाद में खुदकुशी बता रही है। मृतका प्रदीप कुमार की 20 वर्षीया पत्नी संध्या कुमारी थीं। 6 माह पहले उसकी शादी हुई थीं।
अस्थावां के शेरपुर निवासी भाई धीरज कुमार ने बताया कि सोने की चेन के लिए पति व अन्य ससुराली परिवार ने जबरन फांसी लगाकर, बहन की हत्या की है। मरने से दस मिनट पहले बहन कॉल कर बताई की उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद उसका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। छह माह पहले बहन की शादी हुई थी। सोने की चेन के पति व अन्य परिवार ने बहन को मार दिया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। लिखित शिकायत मिलने पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।