• November 20, 2025 5:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कैदी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती जख्मी, आक्रोशितों ने…

ByReporter Pranay Raj

Dec 16, 2024

राज – 9334160742 

सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के मोगलकुआं के पास कैदी वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे सवार दंपती जख्मी हो गए। जख्मी चंडी निवासी देवानंद पंडित और उनकी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए कैदी वाहन को रोक लिया। सूचना पाकर पहुंची नगर और सोसहराय थाना पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद कैदी वाहन को रवाना किया गया।
जख्मी ने बताया कि वे लोग बाइक पर सवार हो बिहारशरीफ आ रहे थे। उसी दौरान कैदी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गए। कैदी वाहन का चालक ब्रेक नहीं लगाता तो दोनों की जान जा सकती थी।
घटना के बाद नागरिकों ने हंगामा करते हुए कैदी वाहन को रोक लिया। मौके पर पहुंची पुलिस समझा बुझाकर हंगामा शंात कराई। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि नागरिकों को समझा बुझाकर कैदी वाहन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।