• November 20, 2025 5:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चौकीदार को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, जानें कौन …..

ByReporter Pranay Raj

Dec 12, 2024

राज – 9334160742 

रहुई थाना क्षेत्र के रहुई बाजार में आठ दिसंबर की रात बदमाशों ने चौकीदार अलखदेव पासवान को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन कर दिया है। दर्जनों मामलों के आरोपित लहेरी थाना क्षेत्र के कोहनासराय निवासी कुख्यात फैयाज उर्फ झोझा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं। एसपी भारत सोनी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीन बदमाश घटना की रात बजरंगी मोड़ के पास एक आभूषण दुकान में लूटपाट का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान चौकीदार अलखदेव पासवान व दिलीप पासवान वहां पहुंच गये। एक बदमाश को पकड़ लिया। अपने साथी को पकड़ता देखकर दूसरे बदमाश ने गोली चला दी। गोली लगने से अलखदेव जख्मी हो गया। इसके बाद बदमाश भाग गये। चौकीदारों की बहादुरी से एक बड़ी घटना होने से रूक गयी। मामले के उद्भेदन के लिए सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। अनुसंधान के बाद 48 घंटे अंदर आरोपित को दबोच लिया गया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस, लोहे का कटर, लोहे की रॉड, पेचकस व अन्य सामान बरामद किये गये हैं। उसके खिलाफ नालंदा जिला के विभिन्न थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। छापेमारी में रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक व अन्य शामिल थे।