• November 20, 2025 5:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बबुरबन्ना स्थित मानवाधिकार संघ के कार्यालय में मानव अधिकारों की दी गयी जानकारी …..

ByReporter Pranay Raj

Dec 10, 2024

राज – 9334160742 

सोहसराय के बबुरबन्ना मोहल्ला स्थित अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ के कार्यालय में मानवधिकार दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन कर मानव अधिकारों की जानकारी दी गयी। वक्ताओं ने कहा कि सभी समान मानव अधिकार हासिल है। इससे कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता। अपने अधिकारियों को जानकर उन्हें पाने के लिए संघर्ष करना होगा।

केन्द्र संरक्षक अवधेश कुमार ने कहा कि अभी भी लोगों को अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी नहीं है। इस वजह से कई बार लोग अत्याचार के शिकार हो जाते हैं। हमें इनका विरोध करना होगा। दुनिया में धर्म-जाति, उंच-नीच, रंग-भेद के स्तर पर भेदभाव नहीं है। सभी लोग समान हैं। अन्याय के खिलाफ लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। मानवाधिकार संघ लोगों को उनके अधिकार दिलाने का काम कर रहा है। कार्यक्रम में आशुतोष कुमार, जितेन्द्र कुमार, पिंटू कुमार, बैजनाथ प्रसाद, श्याम कुमार, छोटे रविदास, मंटू कुमार, कालीचरण, बाल्मिकी कुमार, शाहुल कुमार भारती, चंदन कुमार, शिवशंकर कुमार आदि शामिल हुए।