• November 20, 2025 6:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिता को याद कर मुख्यमंत्री नीतीश की आंखें हुईं नम…

ByReporter Pranay Raj

Nov 29, 2024

राज – 9334160742 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पिता स्व. रामलखन सिंह वैद्य की 42 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। जहां लखन सिंह स्मृति वाटिका में उन्होंने पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान सीएम की आंखें नम हो गई।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। कुछ लोगों ने सीएम को आवेदन दिया। जिस पर त्वरित कार्रवाई का आदेश अधिकारियों को मिला। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।

मंत्री, सांसद समेत पार्टी के दर्जनों नेता मौजूद थे। सीएम ने अपने नेताओं से मिलकर उनका हाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक घर गए। जहां उनका बचपन बीता था। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।