• August 11, 2026 10:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इंतेजार कर रही पत्नी को मिली पति के मौत की खबर… कोहराम

ByReporter Pranay Raj

Nov 26, 2024

राज – 9334160742 

सोहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर आशानगर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के लोहड़ी काकरिया गांव निवासी राजो साह का 30 वर्षीय पुत्र निरंजन साह के रूप में की गई।

नवादा निवासी मृतका की सास कौशल्या देवी ने बताया कि वह बेटी को लेकर उसके ससुराल जा रही थीं। बिहारशरीफ में वाहनर से उतरकर दामाद के आने का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान पुलिस का कॉल आया। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में निरंजन की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर, उसे परिवार के हवाले कर दिया गया।