• November 20, 2025 6:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अतिक्रमण पर चल रहा निगम का बुलडोजर…

ByReporter Pranay Raj

Nov 25, 2024

राज – 9334160742 

नगर निगम बिहारशरीफ ने शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शहर के अस्पताल चौराहा से बड़ी पहाड़ी तक अतिक्रमणमुक्त कर दिया गया।

नगर आयुक्त दीपक मिश्रा ने बतायाकि शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अभियान निरंतर जारी रहेगा। ताकि शहर का समुचित विकास हो सके। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उप नगर आयुक्त शम्स रजा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई थी। जनहित में चलाए जा रहे इस अभियान को लगातार चलाया जाएगा।