• November 24, 2026 12:09 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रिटायर्ड डीएसपी समेत दो की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 24, 2024

राज – 9334160742 

गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के पास शनिवार की शाम एनएच 20 पर सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड डीएसपी की मौत हो गई। मृतक 75 वर्षीय रामरतन प्रसाद सिंह थे। सड़कपार करने के दौरान अज्ञात वाहन से कुचलकर उनकी जान गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि रिटायर्ड पदाधिकारी गांव के लाइन होटल चलाते थे। रात में वह सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान नवादा की ओर जार रही स्कॉर्पियों उन्हें कुचलते हुए फरार हो गई। जख्मी को परिजन इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
इसी तरह राजगीर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित केरला पब्लिक स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मामा की मौत हो गई। जबकि, भांजा जख्मी हो गया। मृतक गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के हरिडीह निवासी स्वर्गीय लाल चौधरी का 26 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार चौधरी थे।

परिवार ने बताया कि युवक के नाना की तबीयत खराब थी। भांजा के साथ वह नाना से मिलकर बाइक से गया लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि फुटेज से वाहन की पहचान कर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।