• November 20, 2025 6:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जरूरतमंदों को मिला लाभ, मंत्री ने कहा- दम भरने वालों का दम निकला…

ByReporter Pranay Raj

Nov 24, 2024

राज – 9334160742 

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर में जरूरतमंदों के बीच सरकारी योजनाओं के लाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना एवं सबल योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभार्थियों को सहायता सामग्री दी गई।

कुल 13 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ। इनमें दो परिवारों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सहायता दी गई, जिनमें लाखो देवी (उपरौरा, मुरौरा) और धर्मशिला देवी (बियावानी) शामिल हैं। मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के अंतर्गत नरेश पंडित और बिन्दु कुमार को लाभान्वित किया गया। बैट्री चलित ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया। जिसके लाभार्थियों में मो. राजू और बिन्नी कुमारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, छह लोगों को ट्राई साइकिल और दो विकलांगों को व्हील चेयर दिया गया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना। उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

वहीं महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव और बिहार में हुए उपचुनाव पर मंत्री ने कहा कि बिहार में हुए उपचुनाव में एनडीए ने चार की चार सीटे जीती है। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्ष कहीं दिखाई नहीं देगा। जो लोग दम भरते है, उनका दम 2025 में निकल जाएगा।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, अंचलाधिकारी प्रभात रंजन, जदयू बिहारशरीफ अध्यक्ष गुलरेज अंसारी, जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।