• November 20, 2025 6:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति के जहर खाने पर पत्नी भी छीनकर खाई, दंपती की मौत से कोहराम…

ByReporter Pranay Raj

Nov 24, 2024

राज – 9334160742 

नूरसराय थाना क्षेत्र के नादिऔना गांव में रविवार को घरेलू विवाद में दंपती ने जहर खाकर जान दे दी। मृतकों में 57 वर्षीय अरुण कुमार और उनकी 55 वर्षीया पत्नी नीलू देवी हैं।

दोनों का आपस में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पहले पति फिर पत्नी सल्फास खा ली। हालत बिगड़ने पर ग्रामीण दोनों को सदर अस्पताल लाएं। जहां से रेफर किए जाने के बाद, विम्स ले जाने के दौरान दोनों की रास्ते में मौत हो गई। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था। इसका खुलासा नहीं हो सका है।

परिवार ने बताया कि दोनों गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। इकलौती पुत्री ससुराल में रहती है। इसी तरह बड़ा पुत्र पत्नी संग पटना और छोटा पुत्र दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। दंपती का आपस में घरेलू विवाद हुआ। जिसके बाद आक्रोशित हो पहले पति फिर छीनकर पत्नी ने भी सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीण दंपती को अस्पताल लाएं। जहां से रेफर किए जाने के बाद दोनों की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में दंपती ने खुदकुशी कर ली। किस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।