• November 20, 2025 6:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथकड़ी सकरा कर भागे कैदी को नूरसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Nov 23, 2024

राज – 9334160742 

उत्पाद विभाग की कस्टडी से शुक्रवार को एक कैदी सदर अस्पताल से फरार हो गया था। कैदी को नूरसराय थाना पुलिस ने अंधन्ना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कैदी थरथरी थाना क्षेत्र के अतवलचक गांव निवासी अमित कुमार उर्फ रविशंकर है। उत्पाद विभाग के होमगार्ड जवान कैदी को स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर आए थे। जहां से कैदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हुआ।
सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि कैदी के भाने के बाद सभी थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। नूरसराय पुलिस ने कैदी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
आरोपित का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर हिलसा, चंडी, नूरसराय और उत्पाद थाना में पूर्व से पांच केस दर्ज है। छापेमारी में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, राजेश कुमार ठाकुर, रमेश पासवान समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।