• November 20, 2025 6:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किसान समेत दो की मौत, युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश…

ByReporter Pranay Raj

Nov 21, 2024

राज – 9334160742 

हरनौत थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव में करंट से किसान की मौत हो गई। मृतक स्व. कामेश्वर सिंह के 51 वर्षीय पुत्र अजय सिंह थे। परिवार ने बताया कि किसान खेत देखने गए थे। उसी दौरान पहले से गिरे बिजली तार के संपर्क में आकर करंट के शिकार हो गए। घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पहुंचे तो किसान खेत में गिरे मिले। तार हटाकर किसान को अस्पताल लाया गया। जहां डॉॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह नूरसराय थाना क्षेत्र के नदियौना-खरजम्मा गांव के खंधा में गुरुवार को युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस घरेलू कलह में घटना को खुदकुशी बता रही है। मृतक श्याम सिंह का 25 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार था।

परिवार ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण युवक तनाव में था। अल सुबह घर से निकला। उसके बाद नीम पेड़ की टहनी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। शव मिलने के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। परिजन के आवेदन पर केस दर्ज होगा।