• February 24, 2026 10:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पर मनमानी का आरोप लगा दिया अनिश्चितकालीन धरना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2024

राज – 9334160742 

पुलिस-प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए लोगों ने बुधवार को शहर के अस्पताल चौक पर बेमियादी धरना दिया। दीपनगर थाना क्षेत्र की सीता देवी ने कहा कि कुछ दबंगों ने आधी रात में उनके घर को तोड़ दिया। विरोध करने पर परिजनों से मारपीट की। डायल 112 से शिकायत करने पर भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।

आंदोलन न्याय मिलने तक जारी रहेगा। इस आंदोलन के समर्थन में कई संगठन उतर आए। धरनार्थियों ने जिला प्रशासन से पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है।

जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान ने कहा कि गरीबों का हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है। पीड़िता ने थाना में आवेदन दिया है। 15 दिन बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। आज जनता की अदालत में न्याय के लिए आए हैं।

धरना में संघ के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद पासवान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमींद्र पासवान, जिलाध्यक्ष राकेश पासवान, महेंद्र पासवान, विक्कू पासवान, धनंजय पासवान, राजीव कुमार, सैना पासवान, कुणाल कुमार, डेजी देवी, काजल देवी, रिंकू देवी, विलास पासवान, इंद्रजीत पासवान, अनिता देवी, आशा देवी, दासो चौहान, दौलती देवी, मन्नी देवी, राजकुमारी देवी, जसमंती देवी, माधुरी देवी, सुषमा देवी, मनीता देवी समेत अन्य लोग शामिल थे।