• November 20, 2025 6:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चाची के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री पैतृक गांव…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2024

राज – 9334160742 

चाची के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। उनके चचेरे भाई अवधेश कुमार लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता था। पटना प्रमंडल के एसएसपी राजीव मिश्रा, पटना एसपी, नालंदा एसपी भारत सोनी, डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल सुरक्षा की कमान संभाल रखे थे। सासंद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष मो. अरशद, रंजीत कुमार, रविकांत कुमार समेत अन्य नेताओं ने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

चाची को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत चाची रामजन्म देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांव के बुजुर्गों से आशीष लिया। मौके पर बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ संजय गांधी, नालंदा डीएम शशांक शुभंकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ग्रामीणों ने दिया आवेदन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं का आवेदन दिया। सीएम ने अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। ग्रामीणों ने मुहाने नदी का बंद मुंह खुलवाने की गुहार सीएम से लगाई। लोगों ने कहा कि- गया जिला के उदेरा स्थान डैम के पास फल्गु नदी से निकलने वाली मुहाने नदी के पुल को बंद कर दिया गया है। यह नदी नालंदा जिले के लिए संजीवनी है। इस बंद पुल को खुलवाया जाए।