• November 20, 2025 6:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एशियन हॉकी: शाबश इंडिया, जापान को धूल चटा भारत फाइनल में, चीन से होगी भिड़ंत…

ByReporter Pranay Raj

Nov 19, 2024

राज – 9334160742 

राजगीर के खेल मैदान में आयोजित एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में जापान को धूल चटा भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। मजबूत डिफेंस का मुकाबला करते हुए भारत 2-0 से जापान को मात दे, फाइनल में जगह बना लिया। जीत की घोषणा के साथ ही राजगीर का खेल मैदान में शाबश इंडिया के नारा से गूंजने लगा।

पहले सेमीफाइनल में चीन, मलेशिया को 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंचा। हालांकि, मलेशिया ने इस मैच में कड़ा संघर्ष किया। वहीं, पांचवें और छठे स्थान के लिए हुए मुकाबले में कोरिया ने थाईलैंड को 3-0 से मात दी।

दूसरे सेमीफाइनल में भारत के सामने जापान की चुनौती थी। नवनीत व लाल रेम्सियामी ने गोल दागकर भारत को जीत दिला दी। हालांकि, मैच के दौरान दर्शकों को पहले गोल के लिए 48 मिनट तक का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान भारत माता की जय, चक दे इंडिया व शाबश इंडिया का नारा स्टेडियम में गूंज रहा था। जापान के खिलाड़ियों ने भी खूब हुनर दिखाया। उनका डिफेंस तगड़ा था। भारती को गोल दागने के लिए खूब पसीना बहना पड़ा।

भारत की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि- हमारा एक ही लक्ष्य थ, जीतना। चाहे एक गोल से हो या ज्यादा से। जीत जरूरी थी। जब शुरुआत में गोल नहीं हो रहे थे, तो हमने हार नहीं मानी। टीम ने एकजुट होकर खेला और अंत में जीत हासिल की। टीम ने अपने स्कोर पर ध्यान केंद्रित किया और लगातार कोशिश की। विरोधी टीम की डिफेंस सराहनीय थी। सेमीफाइनल से हमने काफी सीखा है। अब फाइनल पर चीन को मात देना लक्ष्य है।