• June 7, 2025 9:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दहल गया जिला: बदमाशों ने दंपती की हत्या कर शव जलाया, घर की नाली से बह रहा था खून…

Nov 18, 2024

राज – 9334160742 

छबिलापुर थाना क्षेत्र के दोगी गांव में रविवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर शवों को आंगन में रखकर जला दिया। दोहरे हत्याकांड से जिले में सनसनी फैल गई। पूरा घर खून से सना था। घर की नाली से खून निकल रहा था। मृतक 54 वर्षीय विजय प्रसाद और उनकी पत्नी 50 वर्षीया कांति देवी हैं।

इकलौता पुत्र विपिन ने बताया कि वह रात में नए मकान में सोया था। सोने के पहले दोस्तों संग चिकन पार्टी मनाया था। माता-पिता पुराने मकान में थे। सुबह घर लौटा तो मुख्य गेट खुला था। आंगन में माता-पिता जले थे। शवों से धुआं निकल रहा था। सूचना पाकर एसपी व दलबल के साथ आ गए।

एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्यों का नमूना एकत्र कर उसे जांच को ले गई। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। पुत्र व अन्य परिवार किसी से रंजिश से इंकार कर रहा है। इस कारण घटना के कारणों पर सस्पेंस बरकरार है। कमरे से नुकीला लोहा, गलव्स व अन्य सामान बरामद हुआ। ग्रामीणों की मानें तो घटना को दुर्घटना का रूप देने की मंशा से बदमाशों ने शव पर बिजली तार फेंक दिया था। जबकि, खून से सना घर वारदात की कहानी बयां कर रहा है।

एसपी भारत सोनी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। एहतियातन पुलिस गांव में नजर बनाए है।