• June 12, 2026 7:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक को मॉब लिंचिंग से बचाई पुलिस, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 16, 2024

राज – 9334160742 

बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला में पुलिस की तत्परता से एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बच गया। जख्मी संजय प्रसाद के पुत्र मंतोष कुमार को पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई।
जमादार नागेश्वर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली कि गढ़पर देवी मंदिर के समीप एक युवक के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ से मुक्त कराकर उसे अस्पताल लाई।
युवक ऑटो चालक है। शुक्रवार की शाम मोहल्ले के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद चालक ने एक बच्चे का सिर फोड़ दिया था। घटना के बाद चालक भाग गया। दोपहर में वह ऑटो लाने जा रहा था तो भीड़ पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि किसी पक्ष ने केस का आवेदन नहीं दिया है।