• November 20, 2025 5:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एम्बुलेंस से नामांकन करने पहुंचे अभ्यर्थी , जानें कारण ….

ByReporter Pranay Raj

Nov 13, 2024

राज – 9334160742 

पहले चरण के पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को 397 लोगों ने पर्चे दाखिल किये। अध्यक्ष पद के लिए 58, तो कार्यकारिणी सदस्य के लिए 339 लोगों ने पर्चा भरा। रहुई में अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 14, तो कार्यकारिणी सदस्य के लिए 99 लोगों ने नामांकन किया। हवनपुरा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एंबुलेंस से नामांकन करने के लिए नारो सिंह आए। वे एंबुलेंस से ऑक्सीजन मास्क पहने नामांकन पत्र भरा। ग्रामीण राजन यादव व बीरु सिंह ने बताया कि नारों सिंह मामू-भगीना पहाड़ी के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उसी दिन से इलाज चल रहा है। जख्मी स्थिति में रहने के बावजूद नारो सिंह एंबुलेंस से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रहुइ प्रखंड परिसर पहुंचे। उन्हें देखने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी |