• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति-पुत्र की एक साथ मौत के बाद गूंजने लगी महिला की चीत्कार…

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2024

राज – 9334160742 

बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के समीप ट्रेन के झटका से पिता-पुत्र की एक साथ मौत हो गई। घटना शुक्रवार को हुई। मृतक बिहार थाना क्षेत्र के मुरौराडीह गांव निवासी 26 वर्षीय पिंटू कुमार और उनका ढाई साल का पुत्र के आरव कुमार था। युवक, पुत्र का इलाज कराने पटना जाने निकले थे। साथ में पत्नी खुशबू देवी भी थीं। उसी दौरान हादसा हुआ।

मृतक की पत्नी ने बताया कि पति के साथ वह पुत्र का इलाज कराने पटना जाने निकली थी। उसी दौरान दोनों पिता-पुत्र रेल खंड किनारे खड़े हो ट्रेन आने का इंतेजार कर रहे थे। उधर से गुजर रही मालगाड़ी के झटके से दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में महिला की चीख पुकार गूंजने लगी। रेल थानाध्यक्ष संजय कुमार पंडित ने बताया कि मालगाड़ी के झटका से पिता-पुत्र की मौत हुई। शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।