• November 20, 2025 5:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 300 रुपए के विवाद में कर दी अधेड़ की हत्या, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2024

राज – 9334160742 

महज तीन सौ रुपए के विवाद में बदमाशों ने रॉड व लाठी से पीटकर अधेड़ की हत्या कर दी। इसके अलावा परिवार के छह सदस्यों को पीटकर जख्मी कर दिया। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में गुरुवार की शाम हुई। अधेड़ की मौत विम्स में हुई। घटना का कारण गांव के बदमाश से महज 300 रुपए का विवाद बताया जा रहा है। मृतक स्व. बिलट मिस्त्री के 55 वर्षीय सदन मिस्त्री हैं।

मृतक के पुत्र जालंधर कुमार बताया कि पिता का संतोष यादव से 300 रुपए का विवाद चला आ रहा था। शाम में बदमाश अपने सहयोगियों के साथ घर पर परिवार की पिटाई करने लगा। जिससे पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल से रेफर किए जाने पर उन्हें विम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभी बदमाश नशे में धुत था।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।