• February 25, 2026 7:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महापर्व छठ: श्रद्धालुओं ने लोहंडा का किया प्रसाद ग्रहण , 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू..

ByReporter Pranay Raj

Nov 6, 2024

राज – 9334160742 

सूबे में छठ की धूम है। यह महापर्व बिहार में धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाता है। बुधवार को श्रद्धालुओं ने लोहंडा का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।

स्नान करने के बाद छठव्रती अरवा चावल, चना का दाल, चावल का पेठा और पुड़ी तो कही गुड़ का खीर श्रद्धा के साथ बनाती हैं। शाम के समय भगवान भास्कर को भोग लगाने के व्रती प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसके बाद श्रद्धालुओं को खिलाया जाता है।

भगवान भास्कर के 12 आर्को में बड़गांव और औगारी धाम शामिल है। यहां देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु चार दिनों तक प्रवास कर भगवान भास्कर की आराधना करते हैं। खरना का प्रसाद मिट्टी के बर्तन और मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है।