• November 20, 2025 5:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नदी से मिली बाइक समेत युवक की लाश , जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 6, 2024

राज – 9334160742 

बिन्द थाना क्षेत्र के बेनार-सकसोहरा मार्ग पर ताजनीपुर गांव के पास बुधवार की सुबह दोमुहवां नदी से युवक की लाश व उसकी बाइक बरामद हुई। अंदेशा है कि नदी में गिरने से बाइक सवार की डूबकर मौत हुई। रात में घटना हुई थी। सुबह शव मिला।

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान शेखपुरा जिला के खोजागाछ़ी गांव निवासी निशिकांत प्रसाद सिन्हा के 34 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई।

परिजनों ने बताया कि वह पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के मसस्थु गांव जा रहा था। वहां उसक ससुराल है। छठ के मौके पर बेटे का मुंडन संस्कार होना था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अंदेशा है कि नदी में गिरने से डूबकर युवक की जान गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।