• November 20, 2025 5:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर बेचने का झांसा दे 81 लाख हड़पने वाली महिला गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Nov 5, 2024

राज – 9334160742 

कर्ज व घर बेचने का झांसा दे परिवार के साथ मिलकर 81 लाख हड़पने वाली महिला आरोपित को लहेरी थाना पुलिस ने मंगलवार को को-ऑपरेटिव बैंक परिसर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला कतरीसराय के बहादुरगंज निवासी उदय कुमार वर्मा की पत्नी मीना देवी हैं। केस में पति भी आरोपित है। महिला पर दो केस दर्ज था। एक केस में 37 दूसरे केस में 44 लाख रुपया हड़पने का आरोप है।

आरोपित उदय वर्मा लहेरी थाना क्षेत्र के शिवाजी कॉलनी स्थित वर्मा फर्टिलाइजर का संचालक है। परवलपुर के करन बिगहा निवासी विरेंद्र प्रसाद ने घटना की दर्ज कराई थी। महिला मैरा बरीठ पंचायत से पैक्स चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। जिसके लिए एनओसी लेने आई थी। उसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपों में विरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दंपती अपने व्यापार के लिए उनसे 37 लाख रुपया कर्ज लिया था। कर्ज लौटाने के लिए उन्होंने चेक दिया। जो बाउंस कर गया। इसके बाद दोनों रुपया लौटाने से इंकार कर दिया।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि लहेरी थाना में महिला पर दो केस दर्ज था। एक केस में आरोपित ने 37 लाख रुपया कर्ज लेकर उसका गबन किया था।

दूसरा केस कमरूद्दीनगंज निवासी पूर्व वार्ड पार्षद रमेश कुमार ने 44 लाख रुपया हड़पने का कराया था। इस केस में महिला के अलावा उनके पति-पुत्र भी आरोपित हैं। आरोपियों ने रामचंद्रपुर स्थित चार मंजिला मकान बिक्री का झांसा दे रुपए का गबन किया था। आरोपियों पर दूसरे थाना में भी केस दर्ज है।