• November 20, 2025 6:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुण्य-पाप का लेखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की कायस्थों ने की पूजा…

ByReporter Pranay Raj

Nov 3, 2024

राज – 9334160742 

यमराज के दरबार में इंसान के पुण्य-पाप का लेखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कायस्थ समाज के लोगों ने रविवार को धूमधाम से किया। ज्यादात्तर लोगों ने घर में पूजा की। कुछ स्थानों पर सार्वजनिक पूजा की गई।

भरावपर रांची रोड़ स्थित श्री महावीर स्थान बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में अवस्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कायस्थ समाज के लोग एकजुट होकर अपने आदि पिता की पूजा अर्चना की। मंदिर संरक्षक रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि मंदिर परिसर में पुरे भक्ति भाव से चित्रांश समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की।

चित्रगुप्त पूजा के दिन दिन कलम, दवात के साथ बही-खाता की पूजा की जाती है। चित्रगुप्त ब्रह्मा के सत्रहवें मानसपुत्र हैं। सभी समाज के लोग चित्रगुप्त की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इनकी पूजा से पापाे से मुक्ति मिलती है।
इस मौके पर राजीव रंजन, संजीव कुमार, कुमार उज्जवल, अशोक कुमार, धीरज समैयार, ज्योति वर्मा, किशोर कुमार, कुमार सौरभ, कुमार प्रशांत, उज्जवल, रुद्रमोहन प्रसाद, विकाश शंकर, विनय शंकर, रिज्जू, आयुष, आलोक सहित अन्य लोग मौजूद थे।