• November 20, 2025 6:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घोर कलियुग: श्राद्धकर्म में नर्तकियों के ठुमके पर फायरिंग, मौत…

ByReporter Pranay Raj

Nov 3, 2024

राज – 9334160742 

कलियुग, घोर कलियुग की ओर बढ़ता जा रहा है। अब लोग श्राद्धकर्म में भी नर्तकियों का नाच करा रहे हैं। इसी तरह का मामला करायपरसुराय थाना क्षेत्र मखदुमपुर गांव में सामने आया। जहां मां के श्राद्धकर्म में पुत्र नर्तकियों का नाच करा रहा था। उसी दौरान मृतका का दामाद हर्ष फायरिंग करने लगा। जिससे कनपटी में गोली लगने से युवक की मौत हो गई।

मृतक चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानीबिगहा निवासी प्रमोद प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र आशीर्वाद कुमार है । वह घर का इकलौता चिराग था। इंटर में पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि मखदुमपुर गांव के हरेंद्र यादव और अशोक यादव के मां के श्राद्धकर्म के दौरान बार बालाओं के नाच आयोजन किया गया था। युवक भी श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आया था। नाच प्रोग्राम के दौरान भोजपुरी गीत पर अशोक यादव के बहनोई ने फायरिंग कर दी। जिससे युवक की कनटपटी में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। मौके से दो खोखा बरामद हुआ। घटना के बाद आरोपित परिवार समेत गांव से फरार हो गया। पुलिस छापेमारी में जुटी है। बिना प्रशासनिक अनुमति के नाच कराया जा रहा था।