• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाया, दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Nov 1, 2024

राज – 9334160742 

सरमेरा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में बुधवार की रात दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति व सास को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पड़ोसी के घर छिपे थे। मृतका राहुल चौधरी की 19 वर्षीया पत्नी अनिसा कुमारी थीं।
शेखपुरा जिला के जयरामपुर थाना क्षेत्र के ओखनी गांव निवासी मृतका के पिता किशोरी चौधरी ने बताया कि 5 माह पहले बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद दामाद एक लाख रुपए की मांग कर रहा था। रुपया नहीं देने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।

आरोपियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। ताकि पुलिस घटना को खुदकुशी समझे। मायके के परिजनों को कॉल बताया कि अनिशा खुदकुशी कर ली। जब परिवार के लोग पहुंचे तो सभी सदस्य फरार था। मृतक के पूरे शरीर पर पिटाई का निशान था। पति व सास पड़ोसी के घर छिपे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। पति व सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।