• June 7, 2025 9:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कूटी सवार एयरफोर्स जवान गिरफ्तार, जाने धराने का कारण…

Nov 1, 2024

राज – 9334160742 

लहेरी थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम रामचंद्रपुर मछली मंडी के समीप स्कूटी सवार एयरफोर्स जवान को गिरफ्तार कर लिया। जवान के पास 9 केन वीयर था। वाहन जांच के दौरान वीयर बरामद हुई। जिसके बाद उसे पकड़ा गया। गिरफ्तार जवान मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव निवासी महेंद्र राय का पुत्र वायुसेना जवान चंद्रकांत कुमार है। पूछताछ के बाद उसकी पत्नी तेतरावां मध्य विद्यालय की शिक्षिका प्रमिला कुमारी को रिहा कर दिया गया।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मछली मंडी के पुलिस वाहन जांच कर रही थी। उसी दौरान स्कूटी सवार दंपती को रोका गया। जांच में सवार के बैग से 9 केन वीयर बरामद हुआ। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद जवान की पत्नी को रिहा कर दिया गया। महिला केन वीयर के संबंध में नहीं जानती थी। जवान छुट्‌टी मिलने पर कैंटीन से वीयर खरीदकर गांव लौट रहा था। उसी दौरान पकड़ा गया।