• November 20, 2025 6:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी समेत दो की हो गई मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 23, 2024

राजा – 9334160742 

राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर बुधवार की अल सुबह ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मध्य प्रदेश निवासी 20 वर्षीय गुर्जर है। परिवार ने बताया कि वे लोग सड़क किनारे रहकर रूद्राक्ष बेचने का काम करते हैं। अल सुबह युवक शौच के लिए निकला था। उसी दौरान पटरी पार करने में ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बिहारशरीफ रेलथानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मंगलवार की शाम हुई। मृतका बृजकिशोर शर्मा की 14 साल की पुत्री काजल कुमारी है।

परिजन ने बताया कि शाम के वक्त काजल घर में अकेली थी। उसी दाैरान वह फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका 9वीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी तबीयत खराब रहती थी। इस कारण तनाव में चल रह थी। भाई अमरदीप कुमार दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। पिता स्कॉटलैंड में कार्यरत है। वह अपनी मौसी के साथ गांव में रहती थी। दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।