• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता के लिए खो-खो टीम भागलपुर रवाना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 22, 2024

राज – 9334160742 

सीता शरण मेमोरियल स्कूल की 5 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को टीम को भागलपुर रवाना किया। रवाना होने वाली छात्राओं में स्मृति कुमारी, रंभा कुमारी, मुस्कान कुमारी, मानसी कुमारी और रिया कुमारी शामिल है।
स्कूल निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय खो-खो में उनके स्कूल की पांच छात्राओं ने जीत का परचम लहराया था। जिसके बाद विजेता बच्चिों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भागलपुर रवाना किया गया। सभी बच्चियां जिले का नाम रौशन कर लौटेंगी।