• November 20, 2025 6:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नीट पेपर लीक मामले का मुख्य सरगना संजीव मुखिया के घर कार्रवाई , जानें खबर …

ByReporter Pranay Raj

Oct 22, 2024

राज – 9334160742 

नीट पेपर लीक कांड का मुख्य सरगना नगरनौसा प्रखंड के शाहपुर बलवापर गांव निवासी संजीव मुखिया के घर ईओयू के अधिकारियों ने मंगलवार को छोपमारी किया। अधिकारी परिवार से पूछताछ के बाद संपत्ति का जायजा ले कई कागजातों को खंगालें। छापेमारी टीम में विभाग के 9 विशेष अधिकारी कई शामिल थे। घर से जरूरी दस्तावेज जब्त कर टीम ले गई। कार्रवाई के दौरान नगरनौसा थाना के अलावा भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया था।

नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले का खुलासा होने के बाद से ही मास्टरमाइंड संजीव मुखिया फरार चल रहा है। करीब 6 महीने बीत जाने के बाद भी वह पुलिस की हत्थे नहीं चढ़ा है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की मानें तो 40 लाख रुपए लेकर प्रश्न पत्र का उत्तर पटना के एक निजी स्कूलों में छात्रों को रटाया गया था। संजीव मुखिया नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। जहां भी ईओयू की टीम छापेमारी की।

संजीव मुखिया कई साल से प्रश्न पत्र लीक कर रहा था। 2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में पहली बार इसका नाम सामने आया था। बीपीएससी शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में जेल की हवा मुखिया खा चुका है। मुखिया का पुत्र डॉ. शिव कुमार प्रश्न पत्र लीक मामले में जेल में बंद है।

संजीव मुखिया राजनीति में पकड़ बनाने के लिए पत्नी को मंत्री बनना चाहता था। इसे लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर पत्नी को विधानसभा का चुनाव भी लड़वाया। चुनाव के दौरान उसने पानी की तरह रुपए बहाया मगर उसकी पत्नी चुनाव हार गई।