• November 20, 2025 6:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अपराध करने के पहले बाइक सवार दो बदमाश पिस्टल संग गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Oct 19, 2024

राज – 9334160742 

हरनौत थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान सकसोहरा मार्ग से बाइक सवार दो बदमाशों को मैगजीनयुक्त पिस्टल व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा था। उसी दौरान पकड़ा गया।
सदर डीएसपी- संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रात दो बजे पुलिस गश्ती वाहन को देख बाइक सवार फरार हो गया। खदेड़कर उन्हें रोका गया। तलाशी लेने पर युवकों पास से पिस्टल वकारतूस बरामद हुआ। दोनों आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पुलिस सक्रियता से घटना टल गई।
गिरफ्तार बदमाशों में पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी दीपक कुमार सिंह का पुत्र दिव्यांशु राज और संजय सिंह का पुत्र प्रियांशु कुमार है। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने निकला। उसी दौरान पकड़ा गया।
कार्रवाई टीम में इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष अबू तालिब अंसारी, दारोगा दारोगा राहुल कुमार, ऋषिकेश कुमार, आरक्षी अरुण कुमार जायसवाल, रामचंद्र प्रसाद गश्ती कर रहे थे।