• September 25, 2026 12:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किसान कॉलेज में नए प्राचार्य डॉ. उपेंद्र ने किया योगदान, कॉलेज कर्मियों ने किया भव्य स्वागत

ByReporter Pranay Raj

Oct 19, 2024

राज – 9334160742

सोहसराय किसान कॉलेज में शुक्रवार को नए प्राचार्य डॉ. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने योगदान किया। पहले दिन कॉलेज के कर्मियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया। डॉ. सिंह ने कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही खेलकूद व अन्य गतिविधियां भी करायी जाएंगी। छात्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर निपटारा करना और नियमित वर्ग कक्ष चलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
सितंबर माह में डॉ. अशोक कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। फिलहाल वे किसान कॉलेज के साथ ही टीपीएस कॉलेज, पटना के भी प्राचार्य रहेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से छात्रों के हित में हमेशा तत्पर रहने की अपील की। कॉलेज के एनसीसी कैडटों ने स्कॉट कर नए प्राचार्य को सभाकक्ष तक ले गए | स्वागत समारोह में डॉ. कामेश्वर प्रसाद, डॉ. संजय कुमार , डॉ. मणिकांत सिन्हा, डॉ. सुधीर रंजन, डॉ. आरएन सिन्हा, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, डॉ. विजय यादवेंदु, डॉ. हरिनारायण, बर्सर डॉ. आनंद शंकर, डॉ. अनुज सिंह, प्रो. रवि, आनंद राज , नीवेश कुमार ,अरुण दत्ता, गोपाल, चंदन, मनीष, अखिलेश एनसीसी कैडेट सत्यम कुमार, किरण कुमारी व अन्य मौजूद थे।