• February 24, 2026 10:28 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ताड़ पेड़ को तोड़कर 10 फीट गहरे गड्‌ढ़े में पलटी बस, दो दर्जन मजदूर…

ByReporter Pranay Raj

Oct 18, 2024

राजा – 9334160742 

हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे इस बस पर सवार दो दर्जन से अधिक मजदूर जख्मी हो गए। जख्मी गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। हादसा के बाद चालक फरार हो गया। वह नशे में बताया जा रहा है। जिस कारण हादसा हुआ।
दुर्घटना के बाद बस में जख्मी की चीख पुकार गूंजने लगी। ग्रामीणों ने सभी को निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जख्मी को अस्पताल व समीप के निजी क्लिनिक ले गई। अन्य सवारों ने बताया कि बस में करीब 100 मजदूर परिवार के साथे थे। सभी ईंट भट्‌ठा पर काम करने यूपी के जौनपुर जा रहे थे। चालक नशे में था। इस कारण तेज गति से बस चला रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।