• November 20, 2025 6:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कूल की छत से मिली मजदूर की लाश, जांच में जुटी पुलिस ….

ByReporter Pranay Raj

Oct 17, 2024

राज – 9334160742 

अस्थावां थाना क्षेत्र के उगावां गांव में  मजदूर की लाश सरकारी स्कूल की छत पर मिली। मृतक के गले पर रस्सी का निशान था। नाक में खून था। जिससे परिजन गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

मृतका स्व. रामेश्वर रविदास के 40 वर्षीय पुत्र जितेंद्र रविदास हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य का नमूना एकत्र कर, उसे जांच को ले गई।

मृतक का भाई मंटू रविदास ने बताया कि भैया शाम में मेला देखने निकले थे। जिसके बाद देर तक नहीं लौटे। खोजबीन में उनका पता नहीं चला। अगली सुबह ग्रामीणों से पता चला कि स्कूल की छत पर उनकी लाश है। मृतक के गले में रस्सी का निशान था। नाक में खून लगा था। जिससे प्रतीत होता है कि गला घोंटकर उनकी हत्या की गई। घटना के कारणों से परिवार अनजान है। जितेंद्र रविदास दूसरे राज्य में ईंट भट्‌ठा पर मजदूरी करते थे। 20 अक्टूबर को वह मजदूरी करने हरियाणा जाने वाले थे। ट्रेक का टिकट बुक करा लिया था। शव मिलने के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। परिजन शव स्कूल की छत से उतारकर गांव लेकर चले गए थे। घटनास्थल पर खून जैसा पदार्थ मिला है। एफएसएल टीम उसकी जांच कर रही है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।