• February 25, 2026 11:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नर्तकियों के ठुमके पर फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत…

ByReporter Pranay Raj

Oct 4, 2024

राजा – 9334160742 

हिलसा थाना क्षेत्र में जन्मदिन समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना भट्ट बिगहा गांव में गुरुवार की रात हुई। यहां पिंटू कुमार अपनी बेटी का जन्मदिन मना रहे थे। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए है। जश्न के दौरान बार बालाओं के फूहड़ डांस के दौरान अचानक एक बदमाश ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे थरथरी थाना क्षेत्र के झूलन बिगहा निवासी मनोज कुमार के पेट में गोली लग गई। जख्मी युवक की मौत इलाज के दौरान पटना के निजी क्लिनिक में हो गई।

मृतक पिंटू का रिश्तेदार है। निमंत्रण पर वह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। गोली के बारुद से एक नर्तकी भी जख्मी हुई। आश्चर्यजनक तो यह है कि बिना प्रशासनिक अनुमति से छह नर्तकियों को नचाया जा रहा था। जिससे पुलिस अनजान थी।
थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपित परिवार समेत गांव से फरार हो गया। केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। बिना प्रशासनिक अनुमति के नर्तकियों का डांस कराया जा रहा था।