• November 20, 2025 5:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पर्व को लेकर नागरिकों और प्रतिनिधि के आरोपों पर प्रतिक्रिया: प्रशासन ने कहा अफवाह फैलाया जा रहा है

ByReporter Pranay Raj

Oct 3, 2024

राजा – 9334160742 

नागरिकों और प्रतिनिधि द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया था।  सदर एसडीओ काजले वैभव नितिन  ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप पर कहा कि कुछ लोगों पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

वरीय पदाधिकारी ने किसी का नाम लिए बिना बताया कि कुछ लोग पूजा के संबंध में अफवाह फैला रहे हैं कि 20 से ऊपर सदस्य होने पर ही लाइसेंस दिया जा रहा है। ऐसा नहीं है। कुछ छोटे पंडालों में सदस्यों की संख्या 5-10 होने के बाद भी उन्हें लाइसेंस दिया गया है।

जिला प्रशासन और नालंदा पुलिस सतर्कता के साथ पिछले बार की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न कराएगी। खासकर विसर्जन को लेकर बेहतर इंतजाम किए गए है। दूर-दराज से मेला घूमने आने वाले श्रद्धालु को कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। शहरी क्षेत्र में सभी को पंडाल और जुलूस का लाइसेंस निर्गत करा दिया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी भी मौजूद थे।