• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम की सड़क, जानें मामला 

ByReporter Pranay Raj

Oct 2, 2024

राजा – 9334160742 

अस्थावां थाना क्षेत्र के एनएच 33, बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग पर धोबी बिगहा मोड़ के पास बुधवार को सड़क पार कर रहे बच्चे को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। वहीं, तीन बच्चे घायल हो गये हैं। मृतक अस्थावां निवासी गुड्डू यादव का छह वषीय पुत्र शिवशंकर कुमार है। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने धोबी बिगहा मोड़ के पास सड़क जाम कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया।

परिजनों ने बताया कि बच्चे सड़क किनारे खेल रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन उन्हें धक्का मारते हुए भाग गया। इससे मौके पर ही शिवशंकर की मौत हो गयी। जख्मी प्रिंस कुमार, प्रीति कुमारी व अंकुर कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजे व दोषी चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। करीब आधा घंटे सड़क जाम रहने से गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। थानाध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।