• November 20, 2025 6:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गायत्री परिवार ने किया पिंडदान व तर्पण का आयोजन…

ByReporter Pranay Raj

Sep 22, 2024

राजा – 9334160742 

शहर के सोहसराय गायत्री शक्तिपीठ 17 में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में पित्तृ पक्ष के पहले रविवार को पितृ दोष खत्म करने के लिए पिंडदान एवं तर्पण का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार से जुड़े भक्तो ने हिस्सा लेकर अपने-अपने पूर्वजों का तर्पण दिया।
गायत्री शक्तिपीठ के रविंद्र प्रसाद वर्मा बताया कि जो लोग गया नहीं जा सकते हैं। उनके लिए यहां व्यवस्था की गई है। हवन और तर्पण के साथ-साथ पिंडदान की पूरी कर्मकांड की व्यवस्था की गई है। ऐसा करने से जिस व्यक्ति के ऊपर पितृ दोष होता है, वह खत्म हो पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस मौके पर मिथलेश विद्यार्थी, उमेश प्रसाद, गोपाल कृष्ण, इंद्रजीत प्रसाद, रविन्द्र प्रसाद वर्मा समेत अन्य गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।