• November 20, 2025 6:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बढ़ते अपराध के विरोध में परवलपुर में कल लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी देगा धरना…. 

ByReporter Pranay Raj

Sep 22, 2024

राज – 9334160742 

जिला में बढ़ते अपराध के विरोध में सोमवार 23 सितंबर को परवलपुर मुख्यालय में लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के प्रतिनिधि व नेता धरना देंगे। अस्थावां बाजार में रविवार को बैठक में पार्टी के नेताओं ने यह निर्णय लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश धानुक उर्फ अरमान देव ने कहा कि गरीबों के न्याय के लिए हम आवाज उठाते रहेंगे। 2025 में होने वाले आगामी चुनाव की तैयारी में पार्टी जुट गयी है। उन्होंने लोगों से इस धरना में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमोद कुमार, श्याम किशोर प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार, विंदेश्वरी चौहान, रंजीत राम, डोमन मिस्त्री, धुरी राम, राजेंद्र सिन्हा, अनुज सिन्हा, सुधीर दास, चंद्रमौली राउत, पप्पु राउत, संजय कुमार सिंह व अन्य शामिल थे।