• November 20, 2025 6:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में करंट से दो की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 21, 2024

रोहित – 9334160742 

अस्थावां थाना अंतर्गत रहमानपुर गांव में करंट से युवक की मौत हो गई। मृतक स्व. जगदीश पंडित का 27 वर्षीय पुत्र सुभाष पंडित है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के घर की बिजली गुल हो गई थी। पोल के पास वह टोंका फंसा रहा था। उसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर उसकी करंट से मौत हो गई।

इसी तरह नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरू बिगहा गांव में खेत में टोंका फंसा रहे किशोर की करंट से मौत हो गई। मृतक सीताराम यादव का 17 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया टोंका फंसाने के दौरान घटना हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।