• February 25, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने पौत्री संग बुजुर्ग दादा को मार दी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 21, 2024

राज – 9334160742 

मानपुर थाना अंतर्गत गोंगड़ीपर गांव में बदमाशों ने 8 साल की बच्ची व उसके दादा को गोली मार दी। इसके पूर्व अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने इलाके में दहाशत फैला दी। परिजन जख्मी 60 वर्षीय कृष्णा यादव और नीतीश कुमार की 8 साल की बेटी निशा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। दोनों जख्मी दादा-पौत्री हैं। गोली उनके हाथ में लगी है। जख्मी के बयान पर सात बदमाशों को आरोपित कर केस दर्ज किया गया है।
जख्मी बुजुर्ग ने बताया कि उनका भतीजा राकेश कुमार कुछ माह पहले सूरत में रहकर काम करता था। जहां आरोपित गुड्‌डू का भाई सूरज भी रहता था। राकेश और सूरज के बीच रुपया लेनदेन का विवाद हुआ था। उसी रंजिश में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि जख्मी के बयान पर सात बदमाशों काे आरोपित कर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।