• November 20, 2025 6:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फ्रांस के राजदूत ने किया नालंदा-राजगीर का भ्रमण…

ByReporter Pranay Raj

Sep 21, 2024

राज – 9334160742 

फ्रांस के राजदूत थिएरी माथू ने शुक्रवार को ऐतिहासिक नालंदा खंडहर के भगनावशेष और राजगीर में विश्व शांति स्तूप का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के टीम के साथ छात्र गतिशीलता को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
ट्विटर पर अपने पोस्ट में राजदूत माथू ने लिखा कि युनेस्को विश्व विरासत स्थल, ज्ञान के प्राचीन केंद्र नालंदा महाविहार में उपस्थित होकर और राजगीर में विश्व शांति स्तूप का दौरा करके खुशी हो रही है। नालंदा विश्वविद्यालय की टीम के साथ छात्र गतिशीलता को बढ़ावा देने पर उत्कृष्ट चर्चा हुई।
नालंदा विश्वविद्यालय भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य प्राचीन नालंदा महाविहार की विरासत को पुनर्जीवित करना है। यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
फ्रांसीसी राजदूत के इस दौरे से भारत और फ्रांस के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।