• November 20, 2025 1:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम-एसपी ने लाल कोठी में की ढाई घंटे छापेमारी, बरामद हुआ…

ByReporter Pranay Raj

Sep 19, 2024

राज – 9334160742 

डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी का काफिला सुबह सात बजे मंडल कारा पहुंचा। उनके साथ अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी थी। वरीय अधिकारियों ने करीब ढाई घंटे जेल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मोबाइल नम्बर लिखी कुछ पर्चिया बरामद हुई। हालांकि, मोबाइल हाथ नहीं लग सका।

कारा अस्पताल में कुछ स्वस्थ कैदी भर्ती होकर आराम फरमा रहे थे। डीएम ने मामले को गभीरता से जांच का जांच का आदेश  दिया। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा में लापरवाही बरते जाने का मामला भी आया। सूत्रों की मानें तो सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर डीएम ने जेल प्रशासन की फटकार लगाई। चहारदीवारी निर्माण जल्द पूरा कराकर मार्ग को बैरिकेडिंग करने का भी फरमान वरीय अधिकारी ने सुनाया गया। कार्रवाई के दौरान डीएसपी, एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।