• November 20, 2025 5:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली मार चचेरे भाई ने गिरा दी बुजुर्ग की लाश , जानें मामला 

ByReporter Pranay Raj

Sep 11, 2024

राज – 9334160742 

नूरसराय थाना क्षेत्र के बालचंद बिगहा गांव में बुधवार को बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक 70 वर्षीय रामोतार चौहान हैं। गोली मारने का आरोप उनके चचेरे भाई रमेश चौहान पर लग रहा है। ग्रामीणों की माने तो भूमि-विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गया है। बुजुर्ग के बेटे के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

परिजनों की माने तो जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी बात पर दोनों के बीच नोकझोंक हुई। बात बढ़कर गाली-गलौज तक पहुंच गयी। इतने में ही आरोपित ने पिस्तौल निकाला और उनके मुंह में सटाकर गोली मार दी। उन्हें दो गोलियां लगी। एक मुंह में और दूसरी छाती में। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। परिजनों की माने तो पांच राउंड फायरिंग की गयी है। हत्या की सूचना पर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार दलबल के साथ गांव पहुंचे और शव को सदर अस्पताल भिजवाया गया। सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। घटना का कारण भूमि-विवाद बताया गया है। एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।