• November 20, 2025 5:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेल प्रतियोगितों में संत जेवियर्स की छात्राओं ने झटका मेडल…

ByReporter Pranay Raj

Sep 10, 2024

राज – 9334160742 

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 3 से 7 सितंबर तक पांच दिवसीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किसान कॉलेज सोहसराय में कराया गया। प्रतियोगिता में संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल के छात्राओं का विभिन्न खेलों जैसे कराटे ताइक्वांडो, बुशो एवं योगा में शानदार प्रदर्शन कर सात स्वर्ण, एक रजत एवं चार कास्य पदक जीत कर अपने हुनर का लोहा मनवाया।
कराटे में वर्ग दशम की अदिति पटेल एवं स्वर्ण पटेल स्वर्ण पदक पर कब्जा की। इसी खेल में वर्ग VIII की पुष्पा सिन्हा को सिल्वर तथा वर्ग VI की अंशिका पटेल कांस्य पदक जीती। योगा में वर्ग दशम की अदिति पटेल को स्वर्ण एवं स्वर्ण पटेल, पुष्पा सिन्हा, अंशिका पाल को कश्य मिला। बुशु प्रतियोगिता में वर्ग VI की अंशिका पाल स्वर्ण पदक झटकी। ताइक्वांडो में वर्ग VIII की पुष्पा सिन्हा, आरुषि मेहता एवं अंशिका पटेल गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाई।
स्कूल निदेशिका खुशबू सिंह, सचिव पंकज कुमार एवं खेल प्रशिक्षक ओमपाल एवं प्रिया गुप्ता ने सभी विजेता छात्राओं को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाइयां दीं।