• November 20, 2025 5:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विकलांग संघ के अध्यक्ष दिवंगत सोनू सागर को दी श्रद्धांजलि …

ByReporter Pranay Raj

Sep 4, 2024

राज – 9334160742 

शहर के अस्पताल चौक के समीप स्थित आर्यन्स डांस अकादमी में बुधवार को कलाकार संघ के तत्वाधान में दिवंगत गीतकार सह विकलांग  संग संघ के अध्यक्ष महफूज आलम उर्फ सोनू सागर को श्रद्धांजलि दी गई।

सोनू सागर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन एक सितंबर को इलाज के दौरान हो गया। कलाकारों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोनू सागर एक कलाकार के साथ एक अच्छे व्यक्ति थे। विकलांग होने के बाबजूद वे सभी के दुख-सुख ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका जाना अपूर्णीय क्षति है।

इस अवसर पर मनोज कुमार बेदी, विनय रफी, गणेश कुमार अक्षत, बंटी राज आर्यन्स, दीपक वर्मा, रितेश राज, संजय रॉक्सि, अमरजीत कुमार, अभिषेक कुमार गप्पू, गौतम कुमार, नित्यानंद सागर, चितरंजन कुमार, रौशन राज, राजू कुमार, पृथ्वी नाथ, शक्ति कुमार, सागर, ऋतिक राज, पिंटू प्रवीण, मो अशरफ, महताब, सूरज राज भारती, राजू प्रेमी, शकील समेत अन्य कलाकार मौजूद थे।